भभुआ, जनवरी 16 -- डीएम ने कलेक्ट्रेट में आयोजित भारत माला परियोजना की बैठक में दिया निर्देश कहा, मुआवजा वितरण में तेजी लाने के लिए शिविरों लगा आवेदनों को निपटाएं भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार भवन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और भू-अर्जन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें जिले में भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे निर्माण की प्रगति और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान डीएम ने भारतमाला परियोजना के फेज 1, 2 और 3 के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को सुनी और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा...