बांदा, फरवरी 8 -- बांदा, संवाददाता। केन-बेतवा लिंक परियोजना धरातल पर उतरने से पहले हिचकोले खा रही है। जनपद के गंगऊ बांध व एमपी सरहद के डोडन बांध के डूब क्षेत्र में विस्थापित किसानों को मुआवजा न मिलने के कारण काम रोक दिया है। किसान तीन दिनों से विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने दस जनवरी तक खाते में मुआवजा की धनराशि भेजने को कहा था, लेकिन अभी तक नहीं भेजा है। उधर, जनपद में नहरों के कायाकल्प का काम चल रहा है, इसमें भी कार्यदायी संस्था तेजी नहीं दिखा रही हैं। जनपद व सीमा से सटे पन्ना टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग व विश्व बैंक के बजट से धरातल पर उतरी केन बेतवा लिंक परियोजना किसानों के लिए आफत बन रही है। स्थानीय विस्थापन झेल रहे किसानों ने गंगऊ डैम ,ढोडन बांध का कार्य बाधित कर दिया है। जानकारी मुताबिक पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.