मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। संवाददाता मुआवजा दिए बगैर भूमि अधिग्रहण व फसल को नुकसान करने से आक्रोशित किसानों ने एनएच 76 लेंथ रोड पर चल रहे कार्य को शनिवार रुकवा कर प्रदर्शन किया। विकास खंड कोन के हरसिंहपुर मल्लेपुर व मवैया गांव के किसानों ने पुरजागीर बाजार से समोगरा तक एनएच 76 लेंथ हाईवे रोड के लिए अधिग्रहण कार्य चल रहा है। किसानों ने बताया कि बगैर नोटिस दिए किसानो की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर रोड बनाया जा रहा है।जबकि शुक्रवार को पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों ने जेसीबी लगाकर करीब सैकड़ो बीघा तैयार फसल मटर की खेती को रौंद कर नुकसान कर दिया। जिससे आक्रोशित किसानों ने शनिवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर रोड पर चल रहे कार्य को रुकवा कर खेत में खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की। जब तक फसल के नुकसान व भूमि का मुआव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.