धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद रिंग रोड भू-अर्जन मुआवजा घोटाले में धनबाद एसीबी की टीम कई शातिरों की तलाश में जुटी है। शनिवार को भी एसीबी की टीम ने कई आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी टोह लेने का प्रयास किया। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने धनबाद, रांची और देवघर से 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले के कई नामजद आरोपी व अप्राथमिक आरोपी अभी भी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। अब उनकी बारी है। तीन मार्च 2016 को एसीबी ने राज्य सरकार के आदेश पर रिंग रोड के लिए अधिगृहीत जमीन में हुए मुआवजा घोटाले में मामला दर्ज करते हुए केस का अनुसंधान का प्रभार लिया था। एसीबी ने भू-अर्जन मुआवजा घोटाले में कुल पांच एफआईआर दर्ज की थी। कई आरोपी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन शुक्रवार को उन्हें जेल नहीं भेजा गया।...