लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर मुख्यालय में उपायुक्त गौरव गर्ग पर जानलेवा हमला करने वाले संयुक्त आयुक्त योगेंद्र मिश्रा के निलंबन के बाद बुधवार को हजरतगंज पुलिस ने भी तफ्तीश तेज कर दी। मामले के विवेचक नरही चौकी प्रभारी अमित कुमार ने दोपहर उपायुक्त गौरव गर्ग के 161 की कार्रवाई के तहत बयान दर्ज किए। करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के दौरान उपायुक्त ने घटनास्थल का निरीक्षण भी कराया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बयानों के आधार पर घटना के समय कौन कहां पर खड़ा था? कैसे हमला हुआ? इन बिंदुओं पर नजरी नक्शा भी तैयार किया। गौरव गर्ग ने तहरीर की सभी बातें दोहराई। बयान में गौरव गर्ग ने बताया कि योगेंद्र मिश्रा कक्ष में 29 मई की दोपहर करीब 3:30 बजे घुसे थे। उस समय वरिष्ठ अधिकारी रिचा रस्तोगी, शौर्य शाश्वत शुक्ला के साथ मिलकर एक साथी कर्मी के फेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.