नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- आज दुनियाभर में वर्ल्ड स्ट्रोक डे 2025 मनाया जा रहा है। हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस 2025 मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को स्ट्रोक की रोकथाम, इलाज और उसके गंभीर प्रभाव के बारे में जागरूक करना है। बता दें, ओरल हेल्थ सिर्फ एक अच्छी चमकदार मुस्कान के लिए ही जरूरी नहीं होती है, बल्कि यह आपके हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कई अध्ययन बताते हैं कि दांतों की समस्याएं, जैसे मसूड़ों की सूजन (गम डिजीज) और कैविटी, स्ट्रोक के खतरे को काफी बढ़ा सकती हैं। खासकर इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा, जो मस्तिष्क में रक्त प्रवाह रुकने के कारण होता है।कैसे खराब मौखिक स्वास्थ्य स्ट्रोक का कारण बन सकता है फोर्टिस अस्पताल (फरीदाबाद) में कंसल्टेंट, डेंटल साइंस, डॉ. राजीव अरोड़ा कहते हैं क...