इंदौर, मई 21 -- बदमाशों में पुलिसिया खौफ ना होने के चलते खुलेआम चाकू लहराने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर के आजाद नगर थाने से सामने आया। यहां दो बदमाश मुंह में चाकू दबाकर ढोलक की थाप पर शेर का डांस कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उन्हें जमकर सबक सिखाया। फिर थाने में मुर्गा बनवाकर उठक बैठक भी लगवाई। आजाद नगर टीआई तिलक करोले के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लड़के ढोलक की थाप पर ठुमके लगा रहे थे। इसमें से दो बदमाश आरोपी सोहित पिता बंटी धीर (20) निवासी यादव नगर मुसाखेड़ी और आरोपी शाद अब्बासी पिता अद्बुल समर (22) निवासी सिल्वर कॉलोनी खजराना मुंह में चाकू दबाकर शेर का डांस कर रहे थे। दोनों की पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया गया तो आरोपियों की सारी हेकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.