हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 6 -- बिहार में अब 16 साल की एक लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीया लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में पीड़िता के पिता ने महिला थाना में दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष साक्षिता कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के गांव के एक आरोपित को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराते हुए जेल भिजवा दिया। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। मुकदमा में कहा गया है कि 3 जुलाई की रात 10 बजे उनकी पुत्री घर से बाहर निकली थी। तभी दो व्यक्ति उसका मुंह बंद कर उसे एक कमरे में ले गए। यह भी पढ़ें- बिहार के उत्तर...