नई दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर द्वारा अन्य छात्रों के सामने 5 साल के एक दिव्यांग बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर शनिवार को आरोपी महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 अप्रैल को हुई। बताया जाता है कि छात्र जब पहली से दूसरी कक्षा में जा रहा था तभी दूसरे टीचर ने उसका चेहरा देखा। दूसरे टीचर को लगा कि उसे थप्पड़ मारा गया है। उसने जब लड़के से पूछा कि क्या स्कूल में किसी ने उसको पीटा है। इस पर पीड़ित बच्चे ने अपनी आपबीती बताई। उसने कहा कि आरोपी महिला टीचर ने उसके मुंह पर टेप लगा दिया और उसके हाथ बांध दिए। वहीं आरोपी का कहना था कि बच्चा उसकी बात नहीं सुन रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.