ललितपुर, नवम्बर 1 -- सदर तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत कल्यानपुरा जनपद के प्रमुख गांवों में शुमार किया जाता है। यहां की आबादी लगभग बारह हजार के आस पास है। ढाई हजार घरों में यहां लोग निवास करते हैं। प्रमुख रूप से खेतीबाड़ी के साथ यहां के ग्रामीण गाय और भैंस पालते हैं। गाय और भैंसे अधिकतर घरों का हिस्सा हैं। इनके दुग्ध उत्पादन से ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मदद मिलती है। वह दूध, घी, खोआ बनाकर बाजार में बेचते हैं। इस समय ग्रामीणों की इस आमदनी पर मुंहपका और खुरपका का ग्रहण लगा हुआ है। सैकड़ों मवेशी इस बीमारी से ग्रसित हैं। उन्होंने खानापीना छोड़ दिया है। वह दूध भी नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण पशुपालक बहुत परेशान हैं। इस संबंध में उन्होंने आप के अपने हिन्दुस्तान से पीड़ा साझा की। ग्रामीणों ने बताया कि सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। गाय और भैंसे अच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.