फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- शिकोहाबाद में मुंसिफी वापस लाओ संघर्ष समिति ने 170 वर्ष पुरानी मुंसिफी को वापस लाने के लिए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मुंसिफी को वापस लाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि मुंसिफी की इमारत 100 वर्ष से अधिक पुरानी होने के कारण अस्थाई रूप से मुंसिफी की अदालतों को 2004 में जनपद न्यायालय शिफ्ट कर दिया था। आज भी मुंसिफी शिकोहाबाद के नाम से चल रही है। वर्षों बीतने के बाद भी नई बिल्डिंग नहीं बनी है। जिससे शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना क्षेत्र की जनता को न्याय के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 9 सितम्बर 2019 को जिला जज ने जिम्मेदार न्यायिक अधिकारियों, स्टाफ के साथ आकर मुंसिफी शिकोहाबाद का निरीक्षण किया था। अधिवक्ताओ को नई बिल्डिंग निर्माण का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक न ब...