कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार दिवसीय 'संभागीय नाट्य समारोह' के दूसरे दिन मंगलवार को साहित्य और रंगमंच का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचना 'नशा' का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। नाटक का कथानक नाटक यह संदेश देता है कि परिस्थितियां बदलते ही मनुष्य का व्यवहार और सिद्धांत कैसे बदल जाते हैं। इस अवसर पर स्वामी हरिदास नाट्य अकादमी के निर्देशक डॉ.राजकुमार त्रिपाठी, प्रशांत यादव, समन्वयक संगीत नाट्य अकादमी प्रो.मीतकमल आदि मौजूद थे। सोमवार को प्रवीण कुमार अरोड़ा निर्देशिक नाटक तुम्हें कौन सा रंग पसंद है की प्रस्तुति की गई थी, जिसे पाली भूपिंदर सिंह ने लिखा था। यहां मुख्य अथिति सीडीसी के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...