किशनगंज, फरवरी 4 -- टेढ़ागाछ। आजादी को 78 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, पर टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत के रामपुर से पैकटोला मुख्य सड़क से जुड़ने वाली कच्ची सड़क की हालत आज भी जस की तस बनी हुई है। यह कच्ची सड़क भोरहा के वार्ड संख्या 08, मुंशी टोला गांव को भारत नेपाल सीमा सड़क से जोड़ती है। जिसकी लंबाई लगभग दो किलोमीटर के आसपास हैं। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी उम्मीदें आज भी अधूरी है और विकास केवल कागजों तक सिमट कर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोये हैं, उन्हें हमारी परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। आजादी को दशकों बीत गए लेकिन हम ग्रामीणों को आजतक पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण बड़े वाहनों का प्रवेश मुश्किल है ही साथ ही छोटे वाहन का भी प्रवेश घातक है। स्थान...