लखनऊ, दिसम्बर 8 -- ट्रैफिक जाम का सबब बन रहे सड़क किनारे अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। सोमवार को मुंशीपुलिया से मेट्रो स्टेशन और विकास नगर समेत कई इलाकों पर सड़क के फुटपाथ अवैध कब्जों से खाली कराए गए। जोन-7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लेखराज पन्ना, विकास नगर से सेक्टर-3 विकास नगर तक तथा मुंशीपुलिया चौराहे से मेट्रो स्टेशन तक नालियों व सड़कों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई में 3 काउंटर, 4 ठेले और 2 गुमटियां हटाई गईं। इसी क्रम में, शहर में व्याप्त अस्थायी अतिक्रमण, होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए जोन-8 में भी वृहद कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी जोन 8 विकास सिंह के नेतृत्व में मेदांता अस्पताल के आसपास अवैध ठेले-खोमचे हटव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.