मुंगेर, जनवरी 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय वर्ष 2026 की सीनेट बैठक को लेकर तैयारियों में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में सीनेट की बैठक आयोजित करने की संभावित तिथि तय की है। इसके लिए राजभवन से स्वीकृति प्राप्त करने को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से पत्र भी भेज दिया गया है। कुलपति प्रो. संजय कुमार ने बताया कि मार्च में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति हो जाएगी। ऐसे में उससे पूर्व फरवरी के पहले सप्ताह में सीनेट बैठक कराने की योजना बनाई गई है। सीनेट बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय का बजट रहेगा। इसके लिए बजट समिति द्वारा बजट तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीनेट बैठक से पहले विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों की बैठकें भी आयोजित की जाएगी। इनमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.