मुंगेर, अक्टूबर 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने गुरुवार से अपने 20 पीजी विभागों और 7 पीजी सेंटर्स में सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थी 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, स्नातक पार्ट-3 में उत्तीर्ण विद्यार्थी इस सत्र में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 700 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। विद्यार्थी अपने टीआर अंक पत्र या वेबकॉपी के आधार पर आवेदन कर सकते हैं, साथ ही सभी को अपार आईडी दर्ज कराना अनिवार्य होगा। साथ ही विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 (पीजी सेमेस्टर-3) में नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। इसमें 20 पीजी विभागों और 6 पीजी सेंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.