मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 20 पीजी विभागों एवं 9 पीजी सेंटरों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-1 की शेष रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, इसके लिए 5 जनवरी के बाद आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। क्रिसमस एवं नववर्ष अवकाश के उपरांत शुक्रवार से विश्वविद्यालय एवं उसके सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेज खुल चुके हैं। वहीं, पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अब तक चार मैरिट लिस्ट जारी कर नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। चौथे मेरिट लिस्ट तक 3364 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन- विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, चौथे मेरिट लिस्ट में चयनित 615 विद्यार्थियों का नामांकन 24 दिसंबर तक कराया गया। चारों मैरिट लिस...