मुंगेर, सितम्बर 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्र में अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। विश्वविद्यालय के 12 स्वयंसेवक (6 स्वयंसेविका, 6 स्वयंसेवक) और एक कार्यक्रम पदाधिकारी दलनायक के रूप में राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2025 में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 12 सितम्बर को पटना के मगध महिला कॉलेज में आयोजित होगी। चयनित स्वयंसेवक आगामी सेंट्रल जोन पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर (संभावित रूप से नवंबर 2025, ग्वालियर) में शामिल होंगे। इसके बाद वे 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इसके लिए 8 सितम्बर को विश्वविद्यालय स्तर पर चयन प्रक्र...