मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, संजय कुमार सिन्हा/हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित अधिकांश अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों ने अबतक नैक मूल्यांकन नहीं कराया है। यह स्थिति ऐसे समय सामने आई है, जब यूजीसी के नियमों के अनुसार सभी कॉलेजों के लिए नैक मूल्यांकन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। वाबजूद विश्वविद्यालय अंतर्गत कॉलेज वर्षों से संचालित हो रहे हैं, लेकिन आजतक उन्होंने न तो नैक को लेकर आवेदन किया और न ही आवश्यक मानकों को पूरा किया। इसका सीधा असर कॉलेजों की शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों और छात्रों की सुविधाओं पर पड़ रहा है। कॉलेज प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर और फंड की कमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि बिना गुणवत्ता सुधार के उच्च शिक्षा संभव नहीं है। यूजीसी के नियमों की अ...