मुंगेर, अक्टूबर 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए मंगलवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहा। विश्वविद्यालय ने एक ही दिन में राष्ट्रीय स्तर पर चार महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कर इतिहास रच दिया। कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (प्री-आरडीसी कैंप ) के लिए कोशी कॉलेज, खगड़िया के एनएसएस स्वयंसेवक अभिजीत राज का चयन सेंट्रल ज़ोन (राष्ट्रीय स्तर) के लिए किया गया है। यह शिविर 5 से 14 नवंबर 2025 तक आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगा। अभिजीत के चयन से मुंगेर विश्वविद्यालय को तीन वर्ष बाद फिर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.