मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय एवं इसके अधीनस्थ कॉलेजों में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों पर कार्यभार कई गुना बढ़ गया है। वर्ष- 2018 में विश्वविद्यालय की स्थापना के समय ही इसे पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता थी, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर बहाली नहीं की गई है। ऐसे में, विश्वविद्यालय का अधिकांश कार्य कॉलेजों के कर्मचारियों के सहारे चल रहा है, जिससे कॉलेजों का प्रशासनिक कार्य भी बाधित हो रहा है। अनुकंपा पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी लंबित: विश्वविद्यालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की भी प्रक्रिया लंबित है। लगभग 30 अनुकंपा आश्रित अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। किंतु, इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया विभिन्न कारणों...