सिद्धार्थ, दिसम्बर 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा पुलिस ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ 18 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को बुधवार को खरदेवरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर मुंबई में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप है। थानाध्यक्ष इटवा रविंद्र सिंह ने बताया कि खरदेवरी गांव निवासी नन्दलाल विश्वकर्मा पुत्र रामदास विश्वकर्मा पर 31 मार्च 2007 को मानिकपुर थाना, मीरा रोड भाईंदर, वसई-विरार पुलिस कमश्निरेट मुंबई क्षेत्र में एक पांच वर्ष की बच्ची को बहला कर ले जाने उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद वह फरार हो गया था। उसी समय उसके खिलाफ धारा 302, 376 और 363 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मुंबई पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामल...