नई दिल्ली, जनवरी 1 -- धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में पर्यटकों की सुविधाओं-सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। इस दावों की पोल मुंबई से आई एक साफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता ने खोल दी है। अस्सी घाट पर सक्रिय मोबाइल लुटेरों के अड्डे का पर्दाफाश करने में जब पुलिस टीम ने कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया तो साफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता ने वह कर दिखाया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। अपने हुनर के जरिए मोबाइल लुटेरों के अड्डे तक अंकिता पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ उसका श्रेय लेने जरूर पुलिस पहुंची। अब पुलिस कई दावे भी कर रही है। अपनी जिद, साहस और तकनीकी कौशल के दम पर अंकिता ने न सिर्फ पुलिस की बेहद गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली उजागर कर दी है बल्कि सोशल मीडिया पर छा गई है। दरअसल मुंबई के घाटकोपर निवासी उमेश गुप्ता की बेटी अंकिता गुप्ता वाराणसी घूमने आई ...