सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- शिवहर। मुम्बई से चोरी कर फरार आरोपी को बुधवार को जिले के तरियानी थाना क्षेत्र से चोरी का एक किलोग्राम चांदी के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी शिवांक मिश्रा के निर्देश पर जिला पुलिस की जिला आसूचना इकाई की टीम एवं मुंबई पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह मुम्बई में चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार होकर अपने घर चला आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुम्बई पुलिस यहां पहुंची थी। आरक्षी अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी शिव महतो तरियानी थाने के सलेमपुर गांव के जबल महतो का पुत्र है। अभियुक्त के पास से चोरी की गई लगभग एक किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। शिवहर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.