रामपुर, अप्रैल 19 -- पत्नी से बेवफाई पर मुंबई में आत्महत्या करने के वाले दढ़ियाल के युवक का शव गुरुवार देर रात घर पहुंच गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने प्रात:चार बजे के करीब शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक के पिता रईस और माता जयबुल निशा ने बेटे के मौत के लिए उकसाने वालों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल कस्बा निवासी आरिफ मुंबई में फर्नीचर का कार्य करता था। वह मुंबई के मलाड मलोनी में पत्नी और एक बेटे के साथ रहता था। उसने मंगलवार को ही दो वीडियो जारी कर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला था। आत्महत्या करने से पहले बनाए वीडियो में पत्नी और उसके प्रेमी समेत एक अन्य युवक पर आरोप लगाया था। मुंबई में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव दो दिन बाद गुरुवार की रात घर पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.