कानपुर, अक्टूबर 25 -- मुंबई से कानपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-824) में बैठे यात्रियों में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब यहां लैंडिंग के 32 मिनट तक गेट ही नहीं खुले। दहशत में रहे लोग एयर होस्टेस से मदद मांगते रहे। बच्चे ज्यादा परेशान हो गए। इससे पहले भी 145 यात्रियों ने कई दुश्वारियां झेलीं। पहले तो फ्लाइट आधे घंटे विलंब से उड़ी और यहां आने पर सिग्नल फौरन न मिला तो लैंडिंग से पहले हवा में चक्कर लगाना पड़ा। हास्य कवि हेमंत पांडेय ने अफरातफरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। शनिवार को इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से लगभग आधे घंटे विलंब से उड़ी थी। कानपुर में फ्लाइट पहुंचने का समय 3:20 बजे तय था। लेट होने की वजह से 3:46 बजे यहां एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। मगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से सिग्नल नहीं मिला तो 12 मिनट तक हवा में दो चक्कर लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.