पीलीभीत, सितम्बर 6 -- पीलीभीत। विकसित पीलीभीत की परिकल्पना को लेकर मुंबई पहुंचे उप्र सरकार में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मुंबई के उद्योगपति से मुलाकात कर जिले में मुहैया लैंड बैंक के बारे में बताया। साथ ही जिले में उद्योग लगाने के लिए आग्रह करते हुए कई प्रस्तावों की पेशकश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित भारत विकसित प्रदेश के विजन को जिले में अमल कराने का प्रयास किया। गन्ना राज्यमंत्री ने गुरुवार को मुंबई में हिन्दुजा ग्रुप के चेयरमैन व उद्योगपति अशोक पी. हिन्दुजा से मुलाकात कर जिले में निवेश कर उद्योग लगाने का आग्रह किया। राज्यमंत्री ने उन्हें बताया कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी एशिया का बड़ा खमीर प्लांट पीलीभीत में लगा रही है। इसमें जल्द उत्पादन शुरू होगा। आग्रह को स्वीकार करते हुए हिन्दुजा ग्...