मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मुंबई साइबर ब्रांच की पुलिस ने शनिवार की शाम करीब सात बजे एक वसुधा केंद्र संचालक की तलाश में सदर थाना के पताही जगन्नाथ में छापेमारी की। हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही केंद्र संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। सदर थाने की पुलिस भी मुंबई पुलिस के साथ थी। बताया गया कि मुंबई में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में वसुधा केंद्र का भी जुड़ाव सामने आया है। उसी के आधार पर मुंबई पुलिस को उसकी तलाश है। वसुधा केंद्र में ही सीएसपी संचालित है। जहां से रुपये की निकासी की गई है। इसके साथ ही इसी वसुधा केंद्र से बैंक खाते भी खोले गए हैं, जिसमें ठगी की राशि आई है। सदर थानेदार ने बताया कि मुंबई में ठगी का मामला है। आरोपित दुकान बंद कर फरार हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.