जमशेदपुर, मई 2 -- नागपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली मुंबई मार्ग की तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द होगा। रेलवे के अनुसार, ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 4 मई और शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 6 मई, हावड़ा-मुंबई मेल 2 व 4 मई, जबकि मुंबई से हावड़ा मेल 4 व 6 मई, कामाख्या-मुंबई कर्मभूमि एक्सप्रेस 3 मई और मुंबई-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस 6 मई को रद्द की जाएगी। इधर, विकास योजनाओं के तहत लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 7 मई तक बिलासपुर स्टेशन से अपडाउन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.