नई दिल्ली, जून 16 -- मुंबई में सोमवार सुबह हुई लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश के कारण रेल, मेट्रो व सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई व उसके उप नगरीय इलाकों में बादल छाए रहने व भारी बारिश की आशंका जताई है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बीते 24 घंटों में मुंबई में औसतन 85 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी उप नगर में 58 और पश्चिमी उपनगर में 75 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार शाम व मंगलवार को समुद्र में हाई टाइड का अनुमान जताया है। लगातार बारिश के चलते मुंबई व उप नगर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। मध्य व पश्चिमी रेलवे की उप नगरीय ट्रेन सेवा पर भी बारिश का असर देखने को मिला। यात्रियों ने दावा किया ...