नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। अब शिवसेना (UBT) ने भारतीय जनता पार्टी के प्रचार कार्यक्रम पर सवाल उठा दिए हैं। पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आने की क्या जरूरत है। साथ ही उन्होंने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी तंज कसा है। राउत ने यूपी सीएम और पीएम मोदी के प्रचार कार्यक्रम को लेकर कहा, 'क्या जरूरत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुंबई में आने की? क्या यहां कि भारतीय जनता पार्टी, यहां के मुख्यमंत्री प्रचार के लिए सक्षम नहीं हैं। योगी आदित्यनाथ क्यों आ रहे हैं। क्या संबंध है। और भी राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं। यहां आप माहौल खराब करना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'आज किसी ...