छपरा, जनवरी 13 -- दाउदपुर (मांझी)। सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत बरवां गांव का युवक रवि कुमार ठाकुर, जो मानसिक अवस्था असंतुलित होने के कारण मुंबई के मानसिक आरोग्यशालामें भर्ती है, परिजनों की तलाश का विषय बन गया है। युवक ने अपना पता ग्राम बरवां, थाना दाउदपुर, जिला सारण बताया है और पिता का नाम गांधीलाल ठाकुर, माता रामकुमारी देवी व भाई सुरेश और राकेश बताया है। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में दाउदपुर थाना को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने बरवां गांव में परिजनों की खोज शुरू की, लेकिन अब तक युवक के बताए पते और परिवार के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मुंबई पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और परिजनों का पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.