प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के सदहा गांव के निवासी युवक की मुंबई में पहाड़ी से फिसल कर गिरने से मौत हो गई। क्षेत्र के सदहा निवासी 26 वर्षीय रोहित पांडेय पुत्र प्रकाश पांडेय मुंबई के टिटवाला शहर में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह एक जनवरी को नये वर्ष के उपलक्ष्य में शाम को साथियों संग मुंबई के बदलापुर स्थित चंद्रपेरी किला पर घूमने गया था। उसका पैर पहाड़ी से फिसल गया। वह 600 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। मुंबई पुलिस की ओर से काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन शव को खाई से निकाला गया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका अंतिम संस्कार मुंबई में कर दिया गया। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...