अमरोहा, जनवरी 26 -- मुंबई में नौगावां सादात निवासी 28 वर्षीय सिविल इंजीनियर हसन आबिद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। होटल के कमरे में शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया हालांकि मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया है। कस्बे के मोहल्ला बड़ी इमली में पेशे से प्रॉपर्टी डीलर महफूज अली का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सरकार फात्मा के अलावा बेटा हसन आबिद तथा बेटी कायनात है। बेटी बड़ी है, उसकी शादी हो चुकी है जबकि बेटा अभी अविवाहित था। हसन आबिद सिविल इंजीनियर था तथा मुंबई में रहते हुए बिल्डिंगों की ठेकेदारी का काम करता था। वहां वह एक होटल में प्राइवेट रूम लेकर रहता था। बीते दिनों नौगावां सादात आया हसन आबिद लगभग पांच-छह दिन पूर्व ही मुंबई वापस लौटा था। बताया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.