औरंगाबाद, फरवरी 7 -- गोह थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव निवासी नवीन कुमार उर्फ पप्पू शर्मा के मुंबई प्रभाग-16 से चुनाव जीतकर घर लौटने पर लोगों ने उनका अभिनंदन किया। गोह पहुंचते ही अंबुज शर्मा, रजनीश शर्मा, गोपाल शर्मा, अनुज कुमार, शंभु शर्मा, सुजीत शर्मा सहित अन्य लोगों ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि यह गोह प्रखंड के लिए गौरव की बात है। पप्पू शर्मा गोह के एक छोटे से गांव से निकलकर लंबे समय से मुंबई में रह रहे हैं और अपनी बेहतर छवि व कार्यशैली के कारण वहां की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...