बहराइच, जुलाई 8 -- बहराइच, संवाददाता। मुंबई कामकाज के सिलसिले से निकलने की तैयारी कर रहे युवक को उसकी पत्नी ने रोका। पति के इनकार किए जाने पर सोमवार रात युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। बौंड़ी थाने के अमवा तेतारपुर में वकील मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। मोहर्रम से काफी समय पूर्व वह घर आया था। इसी सप्ताह उसे मुंबई जाना था। घर में उसके जाने की तैयारी चल रही थी। वकील की पत्नी नाजमा उसे मुंबई न जाकर यही कोई छोटा कारोबार करने की जिद कर रही थी। पति ने इंकार कर दिया। सोमवार रात नाजमा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। हालत स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.