प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 22 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी पन्नालाल सरोज का 35 वर्षीय पुत्र मनोज सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में कौशाम्बी में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मनोज 19 नवंबर को अपने पिता के पास मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। उसने पीडीडीयू या जौनपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की बात कही थी। हालांकि वह कौशाम्बी जिले के सिराथू स्टेशन पहुंच गया। उसका शव स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी के पास मिला। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मनोज चार भाइयों में सबसे छोटा था। दो बहन और सभी भाइयों की शादी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.