नई दिल्ली, फरवरी 28 -- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास अलीबाग में समुद्र में एक नाव में आग लग गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस नाव पर 18-20 यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे एक मछली पकड़ने वाली नाव में भीषण आग लग गई। आग लगने का वास्तविक कारण क्या है, इसके बारे में फिलहाल सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की इस घटना में नाव 80 प्रतिशत जल गई। नाव के ऊपर लगा जाल भी जल गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर 18 से 20 लोग सवार थे। सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। नाव का मालिक साखर गांव का राकेश मारुति है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से नाव को किनारे पर लाया गया और आग बुझाने का काम जारी है। इससे पहले भी एक नाव में आग लग चुकी है। 2 दिसंबर 2023 को अलीबाग के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.