नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से बाहर रहने के बाद अब आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। रविवार को मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड से जुड़ गए हैं और मुंबई इंडियंस के लिए अगले मैच में खेलते हुए भी नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने रविवार को प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी और सदस्य बुमराह का स्वागत कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती चार मुकाबले नहीं खेले हैं और तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर वीडियो में टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने जसप्रीत बुमराह को कंधे पर उठाते हुए कहा, ''स्वागत है मुसाफा'' इस दौरान उन्होंने काफी देर तक बुमराह को कंधे पर उठाकर घुमाया। इसके बाद बुमराह हंसते हुए टीम के खिलाड़ियों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.