हजारीबाग, अप्रैल 18 -- चौपारण प्रतिनिधि मुंबई की एक बार डांसर को प्रेम जाल में फंसाकर 15 लाख रुपये लेकर चौपारण का युवक फरार हो गया। हालांकि उसने महिला से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद रुपए लेकर वह फरार भी हो गया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने चौपारण थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई में वह वृष्टि शेक ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई के एक बार में डांसर के तौर पर काम करती थी और महीने में लाखों रुपये कमाती थी। चौपारण प्रखंड के महुवाबाद निवासी राजा कुमार पिता युगल साव ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उससे शादी भी कर ली। वृष्टि ने बताया कि शादी के बाद वे दोनों कई महीनों तक साथ रहे। आरोप है कि एक दिन मौका पाकर राजा कुमार ने वृष्टि की कमाई के 15 लाख रुपये चुरा लिए और उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि...