नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- मुंबई इंडिंयस की टीम ने आईपीएल 2024 में भले ही लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है लेकिन टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम जारी सीजन में दूसरी बार 230 से ज्यादा का स्कोर बनाने में कामयाब हुई है। मुंबई ने 24वीं बार आईपीएल में 200 प्लस का स्कोर बनाया है।  मुंबई इंडिंयस ने 20 ओवर में 234 रन बनाए हैं। इसी के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बराबरी कर ली है। दोनों ही टीमों ने 24-24 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉ...