नई दिल्ली, मार्च 8 -- मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से कुछ दिनों से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। बुमराह कमर की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बड़ा झटका लग सकता है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांचवें मैच में चोट लगी थी। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2025 से पहले फिट होने पर संशय है और वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह करीब दो सप्ताह तक आईपीएल से दूर रह सकते हैं। एक बीसीसीआई ने सूत्र ने कहा, ''बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। उन्होंने एनसीए में गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। हालांकि इसकी संभावना कम है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.