नई दिल्ली, मई 1 -- मुंबई इंडियंस को IPL 2025 के बीच में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के लिए इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करने वाले स्पिनर विग्नेश पुथुर आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण उनको इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों से बाहर बैठना पड़ेगा। विग्नेश पुथुर इस सीजन कुछ मैच ही मुंबई इंडियंस के लिए खेले और उनको मैचों में उन्होंने प्रभाव छोड़ा। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस को मजबूरी में उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करनी पड़ी है। उनकी जगह अब मुंबई की टीम रघु शर्मा की एंट्री हुई है। मुंबई इंडियंस ने अपनी मीडिया रिलीज में बताया है कि पंजाब के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने विग्नेश पुथुर की जगह ली है, जो दोनों पिंडलियों में हड्डी के स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण इस सत्र से बाहर हो गए हैं। रघु शर्मा मुंबई इंडियंस के सपोर्टिंग गेंदबाजों का हिस्सा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.