नई दिल्ली, मई 2 -- आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार कमाल कर रही है। एक के बाद एक छह जीत के साथ एमआई की टीम विजय रथ पर सवार है। वैसे मुंबई की इस लगातार जीत में एक दिलचस्प संयोग भी छिपा हुआ है। असल में मुंबई ने जिस भी सीजन में लगातार पांच या उससे ज्यादा मैच जीते हैं, फाइनल में पहुंची है। इतना ही नहीं, 2017 में तो लगातार छह मैच जीतने के बाद उसने ट्रॉफी भी जीती थी। अब मुंबई इंडियंस के फैन्स को उम्मीद है कि क्या वह इस सीजन में भी कमाल करने वाली है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल में चैंपियन बन चुकी है। इसके अलावा उसने सबसे ज्यादा बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। इस सीजन में लगातार छह जीतमुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में लगातार छह जीत हासिल की हैं। एमआई ने राजस्थान रॉयल्स, एलएसजी, एसआरएच, सीएसके, एसआरएच और दिल्ली को लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.