नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मुंबई इंडियंस ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त दी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 26 गेंद बाकी रहते ही 7 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर 70 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 40 रन की नाबाद पारी खेली। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है और अब वह आईपीएल पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 12 अंक के साथ टेबल में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है और उसके भी 8 मैच में 12 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट में वह गुजरात से पीछे है। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस, चौथे पर आरसीबी, पांचवें पर पंजाब किंग्स और छठे पर लखनऊ सुपर जॉइंट्स हैं। इन सबके 10-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.