नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- महिला प्रीमियर लीग 2026 की मेगा नीलामी समाप्त हो चुकी है और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस महिला टीम ने अगले सीजन के लिए अपना मजबूत स्क्वॉड तैयार कर लिया है। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2026 की मेगा नीलामी में अपनी सूझबूझ का प्रदर्शन किया और अपने चैंपियन कोर को बनाए रखने पर जोर दिया। मुंबई ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था और फिर 5.75 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में उतरी थी। मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में कुल 18 खिलाड़ी शामिल किए हैं, जिनमें 10 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई इंडियंस ने नीलामी से पहले हरमनप्रीत कौर, नट साइवर को 3.50 करोड़ रुपये हेली मैथ्यूज को 1.75 करोड़ रुपये, अमनजोत कौर एक करोड़ रुपये और जी कमलिनी को 50 लाख में रिटेन किया था। मुंबई इंडियंस ने नीलामी के दौरान उ...