नई दिल्ली, मई 21 -- IPL 2025 के प्लेऑफ्स के लिए तीन टीमों ने अब तक क्वॉलिफाई कर लिया है। पांच टीमें आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हो चुकी हैं, जबकि 18वें सीजन के प्लेऑफ्स के लिए एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग है। ये टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स है। इस मैच के नतीजे से प्लेऑफ्स की रेस काफी हद तक खत्म हो जाएगी। अगर मुंबई ने मैच जीता तो मुंबई प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी। अगर मैच का नतीजा दिल्ली के पक्ष में रहता है या फिर मैच बारिश में धुलता है तो फिर सिनेरियो क्या होगा? ये जान लीजिए।क्या है मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचने का सिनेरियो? मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचने का सिनेरियो कुछ ऐसा है कि अगर मुंबई इंडियंस अपने बाकी बचे दो मुकाबलों में से एक भी मुकाबले को जीत जाती है तो प्लेऑफ्स की रेस में आसानी से पहुंच जाएगी। आज यान...