भभुआ, जुलाई 28 -- (पेज चार) भगवानपुर। सावन की तीसरी सोमवारी को प्रखंड की पंवरा पहाड़ी स्थित मां मुंडेश्वरी के प्राचीनतम मंदिर में विराजमान चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव की रुद्राभिषेक पूजा मंदिर के प्रधान पुजारी उमेश प्रसाद मिश्र ने कराई। समिति के अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण ने बताया कि तीसरी सोमवारी को भगवानपुर की प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकित शेखर ने रूद्राभिषेक पूजा की। गुप्ताधाम से दर्शन कर कांवरिए का जत्था धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहा था। फोटो- 28 जुलाई भभुआ- 14 कैप्शन- सावन की तीसरी सोमवारी को मुंडेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक करतीं बीडीओ व अन्य। मुंडेश्वरी में सुविधा व सुरक्षा का है प्रबंध भगवानपुर। मां मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी सोमवारी को हजारों महिला-पुर...