रांची, फरवरी 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। कांके के पिठोरिया स्थित मुंडहर पहाड़ में गुरुवार को 15वां खूंटकट्टी मुंडा समाज धर्म सभा सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद पाहन द्वारा पारंपरिक विधि-विधान और 101 पाहनों की सामूहिक पूजा से हुआ। समारोह में कांके विधायक सुरेश बैठा ने घोषणा की कि प्रथम महाराजा मदरा मुंडा से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का सीमांकन कराया जाएगा और सुतियाम्बे के मुख्य द्वार पर भव्य प्रवेश द्वार बनेगा। विधायक ने कहा कि सरकार आदिवासी विरासत के संरक्षण के लिए गंभीर है। इस सम्मेलन में झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम से बड़ी संख्या में मुंडा समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.