चाईबासा, सितम्बर 8 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर 9 सितंबर को कोल्हान-पोड़ाहाट मुंडा मानकी मुंडा द्वारा आहूत आंदोलन को कोल्हान छात्र संघर्ष समिति ने अपना समर्थन दिया है। झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव मंजीत हांसदा, झामुमो जिला छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनातन पिंगुवा, पूर्व टाटा कॉलेज छात्र संघ के सचिव पिपुन बारिक, सुरेश सवैयां ने रविवार को टाटा कॉलेज परिसर में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कोल्हान में स्वशासन व्यवस्था चलती है। उस व्यवस्था को बनाए रखना जिले के उपायुक्त की जिम्मेदारी ही नहीं उनका कर्तव्य भी बनता है। लेकिन वर्तमान में इन सब के विपरित उपायुक्त द्वारा कार्य करना कहीं से उचित नहीं है। हाल ही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में अस्थाई शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी हुई है। उपायुक्त की इस तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.